कमाल हो गया! भारत की बिजली क्षमता 520.51 GW पार, अब सिर्फ 0.03% बची है किल्लत; जानें आपके बिल पर क्या होगा असर?

Electricity shortage in India 2026 update नई दिल्ली | भारत के बिजली क्षेत्र ने वो कर दिखाया है, जिसकी कल्पना एक दशक पहले नामुमकिन थी। भारत सरकार (PIB) द्वारा जारी ताज़ा और चौंकाने वाले आंकड़ों के अनुसार, देश अब अंधेरे के साये से पूरी तरह बाहर निकल चुका है। 2014 में जहां हम बिजली की भारी कमी से जूझते थे, आज हम दुनिया के सबसे बड़े और मजबूत बिजली नेटवर्क वाले देशों में शुमार हैं। आइए, उन आंकड़ों का विश्लेषण करते हैं, जो यह बताते हैं कि कैसे भारत एक पावर सरप्लस महाशक्ति बन गया है, और इसका आपके घर के बजट पर क्या असर पड़ेगा।

520.51 GW की क्षमता: अब नहीं कटेगी बिजली!

जनवरी 2026 तक भारत की कुल स्थापित बिजली क्षमता 520.51 गीगावाट (GW) के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई है।

आंकड़ों की बाजीगरी: साल 2014 में बिजली की कमी (Power Deficit) 4.2% हुआ करती थी, जो अब दिसंबर 2025 तक घटकर मात्र 0.03% रह गई है।

असर: इसका सीधा मतलब है कि, अब देश में मांग से ज्यादा बिजली मौजूद है। ग्रिड इतना मजबूत हो चुका है कि, अब बिजली कटने की समस्या लगभग खत्म होने के कगार पर है।

₹1.85 लाख करोड़ का निवेश: 2.86 करोड़ घर हुए रोशन

सरकार ने बुनियादी ढांचे को बदलने के लिए खजाना खोल दिया। ₹1.85 लाख करोड़ के भारी निवेश से देश के 18,374 गाँवों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया गया।

पहुंच का रिकॉर्ड: सौभाग्य योजना के तहत 2.86 करोड़ घरों को पहली बार बिजली के कनेक्शन दिए गए।

सप्लाई में सुधार: ग्रामीण भारत में जहां 2014 में सिर्फ 12.5 घंटे बिजली मिलती थी, अब वहां औसत 22.6 घंटे बिजली मिल रही है। शहरों में यह आंकड़ा 23.4 घंटे पहुँच चुका है, यानी लगभग 24 घंटे बिजली!

₹2,701 करोड़ का मुनाफा: अब बिजली कंपनियां नहीं हैं कंगाल

बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम्स), जो सालों से घाटे में चल रही थीं, अब मुनाफे की पटरी पर लौट आई हैं।

कर्ज में भारी गिरावट: जून 2022 में कंपनियों पर ₹1.4 लाख करोड़ का बकाया था, जो फरवरी 2026 में घटकर सिर्फ ₹4,109 करोड़ रह गया है।

ऐतिहासिक लाभ: वित्त वर्ष 2025 में डिस्कॉम्स ने ₹2,701 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp