DIET Rewari डाइट में ग्रुप-डी कर्मचारियों को सिखाए सेवा नियम, अलाउंस और अवकाश संबंधी बारीकियों पर हुई चर्चा

DIET Rewari हुसैनपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को कर्मचारियों को सेवा नियमों और कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे ट्रेजरी ऑफिसर (टीओ) सतीश कुमार यादव ने कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभों, विभिन्न भत्तों और अवकाश नियमों के बारे में विस्तार से समझाया।

ट्रेजरी ऑफिसर बोले- प्रत्येक कर्मचारी के लिए नियम ज्ञान जरूरी

ट्रेजरी ऑफिसर सतीश कुमार यादव ने कहा कि, प्रत्येक कर्मचारी को अपने सेवा नियमों का ज्ञान होना अनिवार्य है। उन्होंने अर्जित अवकाश (ईएल), आकस्मिक अवकाश (सीएल) और मेडिकल लीव के साथ-साथ वेतन वृद्धि व अन्य सरकारी भत्तों के तकनीकी पहलुओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए बताया कि, नियमों की सही जानकारी होने से कार्यक्षमता में वृद्धि होती है और सेवा संबंधी त्रुटियों की गुंजाइश कम हो जाती है।

सत्यपाल यादव ने कंडक्ट रूल्स पर चर्चा की

मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार यादव ने पोश (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम) और पोक्सो एक्ट पर महत्वपूर्ण सत्र लिया। कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षित और गरिमामय वातावरण बनाए रखने की शपथ दिलाई। वहीं, सत्यपाल यादव (satyapal yadav Diet Rewari) ने कंडक्ट रूल्स पर चर्चा करते हुए बताया कि एक सरकारी सेवक के लिए आचरण की शुद्धता और अनुशासन ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है। डाइट प्रभारी डॉ. विजय सिंह की देखरेख में आयोजित इस सत्र में ऋतु यादव, हवा सिंह और रविंद्र कुमार ने प्रबंधन की कमान संभाली। इस अवसर पर संजीव कुमार, यशपाल, योगेश और इंद्र सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp