हुड्डा की बागियों को खुली चुनौती: बोले- हिम्मत है तो इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ें

Haryana Congress News भिवानी | हरियाणा की राजनीति में राज्यसभा चुनाव के बाद मची हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को भिवानी पहुंचे। यहां उन्होंने न केवल भाजपा पर तीखा हमला बोला, बल्कि अपनी ही पार्टी के उन विधायकों को भी आड़े हाथों लिया जिन्होंने चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। हुड्डा (Bhupendra Singh Hudda) ने साफ शब्दों में कहा कि, जिन विधायकों ने गद्दारी की है, वे इस्तीफा देकर मैदान में आएं, जनता उन्हें असलियत दिखा देगी। (Haryana Politics)

बीजेपी पर निशाना: अब सरकार का काउंटडाउन शुरू

हुड्डा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा खत्म हो चुकी है। जनता का मौजूदा सरकार से भरोसा पूरी तरह उठ गया है। राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की हार को उन्होंने भाजपा की नैतिक हार बताया। इनेलो पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, वे भाजपा की बी-टीम की तरह काम कर रहे हैं, जिसका प्रमाण चुनाव के वक्त उनकी रणनीतियों से मिल जाता है।

बागियों पर कार्रवाई की तैयारी

पार्टी के अंदरूनी कलह और गुटबाजी के सवालों पर हुड्डा ने स्पष्ट किया कि, जिन 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है, उनके खिलाफ पार्टी हाईकमान सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि, वह किसी भी नाराज विधायक को मनाने नहीं गए थे। विधायकों को हिमाचल ले जाने के सवाल पर उन्होंने पलटवार किया कि, भाजपा के विधायक भी तो फाइव स्टार होटलों में रुके थे।

शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस

भूपेंद्र हुड्डा भिवानी में कांग्रेस नेता परमेंद्र परमार के भाई अनिल परमार की रस्म पगड़ी में शामिल होने आए थे। इसके अलावा उन्होंने शहर के कई अन्य परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp