Bank Fraud Haryana पंचकुला/हरियाणा: क्या आपने कभी सुना है कि कोई सरकारी कर्मचारी करोड़ों का चूना लगाए और उस पैसे से लग्जरी गाड़ियां खरीदकर अपने ही सीनियर अधिकारियों को बांट दे? (Innova Hycross scam) हरियाणा में एक ऐसा ही सनसनीखेज Embezzlement Case सामने आया है, जिसने विजिलेंस विभाग के भी होश उड़ा दिए हैं। (Abhishek Singla iPhone 15) (Face ID unlock case)
जांच में खुलासा हुआ है कि करोड़ों रुपये के गबन के पैसों से एक-दो नहीं, बल्कि पूरी 10 Innova Hycross गाड़ियां खरीदी गईं और उन्हें तोहफे के तौर पर प्रभावशाली अधिकारियों को सौंप दिया गया। अब विजिलेंस की राडार पर हरियाणा मंडी बोर्ड और शिक्षा विभाग के कई बड़े नाम हैं।
iPhone 15 बना पुलिस के लिए सिरदर्द
इस पूरे स्कैम का एक और दिलचस्प मोड़ आरोपी अभिषेक सिंगला का iPhone 15 है। पुलिस ने सिंगला के पास से दो आईफोन बरामद किए हैं, लेकिन इन्हें अनलॉक करना पुलिस के लिए ‘मिशन इम्पॉसिबल’ साबित हो रहा है। दरअसल, फोन में ‘Stolen Device Protection’ फीचर एक्टिव है, जिसकी वजह से डेटा निकालना नामुमकिन हो गया है। अब विजिलेंस ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि सिंगला का ‘Facial Biometric’ (Face ID) लेने की अनुमति दी जाए ताकि राज खुल सकें।
कैसे हुआ इस ‘महा-घोटाले’ का पर्दाफाश?
हरियाणा स्टेट विजिलेंस की SIT (Special Investigation Team) इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच की आंच अब दो मुख्य किरदारों तक पहुंच चुकी है:
- अनीता: हरियाणा मंडी बोर्ड की अकाउंट्स विंग की कर्मचारी।
- चंद्रमोहन: किसान भवन के मैनेजर।
सोमवार को इन दोनों से दोपहर 3 बजे से लेकर देर रात तक कड़ी पूछताछ की गई। विजिलेंस यह जानकर हैरान है कि आखिर एक मामूली महिला कर्मचारी ने लाखों-करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां कैसे खरीदीं?
Down Payment और EMI का खेल
शुरुआती जांच में पता चला है कि गबन के पैसों का इस्तेमाल गाड़ियों की Down Payment भरने में किया गया। इसके बाद बैंक से तगड़ी EMI सेटिंग की गई। विजिलेंस अब बैंक ट्रांजेक्शन और कार डीलर्स के साथ हुए समझौतों को खंगाल रही है। रिभव ऋषि, पूर्व बैंक अधिकारी अभय और सीए अंकुर शर्मा की गिरफ्तारी के बाद अब कड़ियां आपस में जुड़ने लगी हैं।